बगहा, मई 18 -- शनिचरी। योगापट्टी में रंगदारी व बलपूर्वक गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया गया है। पूछताछ करने पर भूस्वामी की जमकर पिटाई भी कर दी गई है। साथ ही उसके पॉकेट से पांच हजार रुपये भी निकाल लिये गये हैं। मामले को लेकर पीड़ित महिला स्थानीय थाने में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दिये आवेदन में अमृता का कहना है कि उसके द्वारा खरीदी गई जमीन पर गेहूं की फसल लगाई गई है। उक्त जमीन पर चौमुखा के राजेश यादव, कमलेश यादव आदि लोग बलपूर्वक गेहूं की फसल को जोत कर बर्बाद कर दिया। पूछताछ करने के पति किशोर प्रसाद गये तो मारपीट कर जेब से रुपये निकाल लिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.