बगहा, अप्रैल 5 -- बेतिया/शनिचरी, हिसं/एसं। योगापट्टी के विशुनपुरवा लाला टोला गांव में दहेज के लिए सुनैना कुमारी (25) की हत्या ससुराल वालों ने कर दी है। मायके के परिजनों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना गुरुवार की देर शाम की है। विवाहिता को एक तीन माह पुत्र भी है। एसडीपीओ-2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि सुनैना कुमारी संतोष साह की पत्नी थी। गुरुवार की रात्रि 8.30 बजे उनका शव ससुराल स्थित घर से बरामद किया गया है। मृत्यु का कारण स्पष्ट प्रतीत नहीं हो रहा है। परिजनों ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। उसके शव पर किसी प्रकार के जख्म के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। मां सिरिसिया थाना क्षेत्र बिजबनिया निवासी सीता देवी ने बताया कि दहेज में बाइक, कूलर की मांग को लेकर मेरी पुत...