बगहा, अप्रैल 3 -- शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड की दोनवार पंचायत के ओझवलिया गांव स्थित वार्ड - 4 में बुधवार की दोपहर लगी आग ने नौ लोगों के घरों को जलाकर राख में तब्दील कर दिया। सभी लोगों का घर फूस का था। इस घटना में दो मवेशियों, नकद,जेवर समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। हालांकि आग कैसे लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय मुखिया पति डॉ मुन्ना प्रसाद ने बताया कि अगलगी की घटना में मंत्री शाह, जंत्री शाह, सुरेश प्रसाद, दीपेंद्र प्रसाद, शिवकुमार महतो, विमल महतो, राजस्व प्रसाद, सोहन प्रसाद व महेश महतो शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार पहले सुरेश प्रसाद के घर में अचानक आग लग गयी आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि देखते ही देखते एकाएक कर नौ लोगों के घरों को जलाकर कर राख में तब्दील कर दिया। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग और अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.