बगहा, फरवरी 14 -- योगापट्टी। भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मिशन अन्वेषण के तहत गंगा-पंजाब बेसिन में तेल व गैस की खोज को लेकर योगापट्टी व भितहा प्रखंड के दियारा में 2डी सर्वे शुक्रवार से शुरू हो गया। भितहा की मानपुर पंचायत और योगापट्टी की नवलपुर पंचायत के नवलपुर रमना रेता में टीम ने पहुंचने के साथ ही सर्वे शुरू कर दिया है। अल्फाजियो (इंडिया) लि. कंपनी की तकनीकी टीम आधुनिक सिस्मिक उपकरणों, जियोफोन, रिकॉर्डिंग सिस्टम व विशेष वाहनों के साथ सर्वे लाइन पर काम रही है। टीम में शामिल आधा दर्जन से अधिक तकनीकी विशेषज्ञ प्रत्येक दिन पांच से आठ किमी क्षेत्र में सर्वे का काम कर रही है। अधिकारियों के अनुसार यह सर्वे भूमिगत चट्टानों की संरचना का वैज्ञानिक अध्ययन कर संभावित हाइड्रोकार्बन भंडारों की पहचान व मूल्यांकन के लिए किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.