रांची, अप्रैल 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज, हिंदी विभाग की ओर से शनिवार को- हिंदी साहित्य और आदिवासी-विमर्श, विषय पर एकल व्याख्यान आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता साहित्यकार महादेव टोप्पो थे। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ श्याम पांडेय ने कहा कि आदिवासी समाज, विशेषकर विद्यार्थियों के लिए हम अलग क्या कर सकते हैं, इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है। विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप झा ने आज के संदर्भ में आदिवासी विमर्श की महत्ता पर बात की।महादेव टोप्पो ने इस बात पर बल दिया कि आदिवासी विमर्श करने से पूर्व आदिवासी जीवनशैली, आदिवासी जीवन दर्शन को अच्छे से समझने की जरूरत है, तभी जाकर आदिवासी विमर्श की सार्थकता बनी रहेगी। मौके पर सेमेस्टर-5 की छात्रा राजनंदनी ने आलेख पाठ प्रस्तुत किया। संचालन अशोक प्रमाणिक और डॉ अभिषेक पांडेय ने किया। डॉ इंदिरा बनर...