रांची, सितम्बर 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज में शनिवार को संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ धीरेश्वर झा 'सुधीर' का विदाई समारोह सह पुस्तक विमोचन आयोजित किया गया। समारोह में रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ डीके सिंह, शासी निकाय के सचिव एके सक्सेना, सीवीएस निदेशक कर्नल हिमांशु शेखर और प्राचार्या प्रो प्रगति बक्शी ने डॉ झा की पुस्तक खंड काव्य 'वैराग्य मंजरी' का विमोचन किया। यह पुस्तक भर्तृहरि कृत 'वैराग्य शतकम्' का हिंदी पद्यानुवाद है। कुलपति डॉ डीके सिंह ने एक शिक्षक के गुणों पर टिप्पणी करते हुए डॉ सुधीर की प्रशंसा की। एके सक्सेना ने उन्हें सेवानिवृत्ति और पुस्तक के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ धीरेश्वर झा 'सुधीर' 42 वर्ष और एक माह की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान वह कॉलेज के कई प्रशासनिक पदों पर कार्यरत रहे। डॉ सुधी...