रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज के रिसर्च, इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप प्रमोशन (आरआईईपी) सेल की ओर से- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उद्यमशीलता के अवसर, विषय पर एक अकादमिक सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एमिटी विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ आशीष मोहन थे। उन्होंने यूट्यूब, इंस्टाग्राम, ब्लॉग व पॉडकास्ट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कंटेंट क्रिएशन, फ्रीलांसिंग व पर्सनल ब्रांडिंग से उद्यमशीलता के अवसरों पर जानकारी दी। प्राचार्या प्रो प्रगति बख्शी, डॉ राधा श्याम डे, आरआईईपी सेल के संयोजक डॉ संतोष सिंह, डॉ श्वेता सिंह, डॉ अभिषेक पांडेय, डॉ सुमित पाठक, शिक्षणगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.