रांची, अगस्त 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। योगदा सत्संग आश्रम में जन्माष्टमी पर शनिवार को आध्यात्मिक और भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 6:30 से 8 बजे तक सामूहिक ध्यान सत्र का संचालन ब्रह्मचारी हरिप्रियानन्द ने किया। 9:30 से 11:30 बजे तक स्वामी अमरानन्द गिरि और स्वामी शंकरानन्द गिरि के नेतृत्व में हृदयस्पर्शी भजनों का आयोजन हुआ। सायंकाल में 7:30 बजे से 10:30 बजे तक विशेष तीन घंटे के ध्यान का आयोजन किया गया, संचालन स्वामी चिदानन्द गिरि ने किया। योगदा सत्संग शाखा आश्रम, रांची में नियमित रूप से आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इससे लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान और शांति की प्राप्ति होती है। आश्रम के आयोजन लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...