हाजीपुर, दिसम्बर 5 -- बिदुपुर, संवाद सूत्र प्रखंड अंतर्गत काजीपट्टी निवासी एक व्यक्ति सहायक शिक्षक के रूप में बहाल हुए। योगदान के लगभग छह माह के बाद रिटायर्ड हो गए। हैरत की बात यह है कि इस अवधि का वेतन भी नहीं मिला। वेतन भुगतान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं, लेकिन स्थानीय पदाधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में पीड़ित शिक्षक मिथिलेश प्रसाद सिन्हा ने निदेशक प्राथमिक शिक्षा एवं शिक्षा मंत्री को सेवाकाल के वेतन प्राप्ति के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि कैमूर जिला अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इसरी में सहायक शिक्षक के रूप में 12 अप्रैल 2023 को योगदान किए और 31अक्टूबर 2023 को रिटायर्ड हो गए, लेकिन उनको इस सेवाकाल का वेतन नहीं मिल पाया है। उन्होंने वेतन दिलवाने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस...