नई दिल्ली, जनवरी 20 -- फिल्म कृष में आपने एक्टर ऋतिक रोशन के जूनियर वर्जन को देखा था, जो हरी आंखों वाला लड़का था। उस लड़के का नाम मिकी धामेजानी है, जो आज सफल आई सर्जन बन चुके हैं और हजारों आंखों के ऑपरेशन कर चुके हैं। डॉक्टर मिकी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है, उसमें उन्होंने आंखों के कुछ लक्षणों के बारे में बताया है। उनका कहना है कि अगर आपकी आंखों में इस तरह से कोई समस्या आती है, तो फौरन आई चेकअप करवाएं, आपकी आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने आंखों के देखभाल करने के कुछ आसान टिप्स भी बताए हैं।कौन से हैं 3 लक्षण 1- स्क्रीन पर लंबे समय तक देखने से आपकी आंखें हो जाती है ब्लर। 2- खुजली, जलन, बार-बार मलने की जरूरत पड़ना। 3- कार की हेडलाइट या किसी ब्राइट रोशनी से आपकी आंखें और सिर हो रहा है भारी। अगर ये तीनों लक्षण आपको...