नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- देश के अंदर छोटी SUVs खासकर 4.2m से 4.4m लंबी SUV की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इस सेगमेंट को सितंबर 2025 में महीने-दर-महीने (MoM) बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी मिली है। जिसका कारण फेस्टिव डिमांड और GST 2.0 में कटौती का पॉजिटिव असर था। हालांकि, साल-दर-साल (YoY) परफॉर्मेंस सितंबर 2024 की तुलना में थोड़ी कम रही। हुंडई क्रेटा जिसमें इसका EV वर्जन भी शामिल है, इस सेगमेंट में टॉप पर बनी रही। ये टाटा नेक्सन और मारुति डिजायर के ठीक बाद भारत की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही। चलिए इस सेगमेंट के टॉप मॉडल को देखते हैं। टॉप SUV (4.2m-4.4m) सेल्स की बात करें तो हुंडई क्रेटा की सितंबर 2025 में 18,861 यूनिट बिकीं। जबकि सितंबर 2024 में इसकी 15,902 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 2,959 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 18.61% की सालाना ग्र...