नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- न्यू ईयर पर अगर बाहर जाने का प्लान नहीं है तो आप घर पर बैठकर फिल्में देख सकते हैं। हम यहां आपके लिए कोरिया की कुछ अच्छी क्राइम थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट तैयारी की है। ये फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडिया या फिर नेटफ्लिक्स पर हैं। खास बात ये है कि इन सबकी आईएमडीबी रेटिंग 7.5 से ज्यादा है।ओल्डबॉय ओटीटी प्लेटफॉर्म - जियोहॉटस्टार/ अमेजन प्राइम वीडियो कोरियन एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ओल्डबॉय' की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। इसकी कहानी कुछ ऐसी है कि एक ओह डे-सू नाम का आदमी होता है जिसे बिना वजह 15 साल तक एक कमरे में कैद रखा जाता है। 15 साल बाद जब उसे अचानक छोड़ दिया जाता है तब उसे पता चलता है कि उसे फंसाने वाले आदमी ने उसे चैंलेज दिया है। अगर पांच दिनों के अंदर वह उसे ढूंढ निकालेगा तो वह खुद को मार लेगा और अगर नहीं ढूंढ प...