नई दिल्ली, फरवरी 22 -- भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी। साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 188 का टारगेट देने के बाद भारत को 18.5 ओवर में 111 रनों पर समेट दिया। डिफेंडिंग चैंपियन भारत के पांच खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। शिवम दुबे ने 37 गेंदों में 42 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। साउथ अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज मार्को यान्सेन ने चार जबकि स्पिनर केशव महाराज ने तीन विकेट चटकाए। जानिए, साउथ अफ्रीका से हार के टीम इंडिया के 5 'गुनहगार' कौन हैं?ईशान किशन विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय फैंस का दिल ही तोड़ डाला। शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान से भारत को तूफानी आगाज की उम्मीद थी मगर वह खाता तक नहीं खोल पाए। वह चार ग...