नई दिल्ली, अगस्त 19 -- एनडीए की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को सभी नेताओं से रूबरू करवाया। प्रधानमंत्री ने राधाकृष्णन की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक मीनी नेता हैं। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन ओबीसी समाज से आने वाले बेहद सहज व्यक्ति हैं। वह राजनीति में खेल नहीं करते हैं। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का यह बयान जगदीप धनखड़ से जोड़कर देखा जा रहा है। पूर्व उपराष्ट्रपति ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा था कि बीजेपी से अनबन के चलते ही उन्होंने यह कदम उठाया। एनडीए ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है जबकि इंडिया गठबंधन अभी मंथन कर रहा है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि एनडीए की बैठक में राधाकृष्णन के नाम पर सहमति बन गई है। अब राधाकृष्णन बुधवार को अपना नामांकन दाखिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.