बरेली, फरवरी 7 -- रोटरी क्लब ऑफ बरेली की ओर से बरेली क्लब में शुक्रवार को बजट पर चर्चा का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ़ मनीष शर्मा ने कहा कि तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थितियों में सरकार राजकोषीय घाटे को संतुलित रखने में सफल रही है। यदि 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनना है तो जीडीपी की विकास दर को 10 प्रतिशत से ऊपर ले जाना होगा। डॉ़ एके चौहान ने कहा कि सरकार की कैपेक्स-लीड ग्रोथ रणनीति ईपीसी सेक्टर को दीर्घकालिक प्लानिंग और निवेश के लिए भरोसेमंद माहौल देती है। एमएसएमई ईपीसी प्लेयर्स को समर्थन के लिए आसान क्रेडिट, बेहतर बैंकिंग सपोर्ट और अनुपालन में सरलता से छोटे और मध्यम ईपीसी ठेकेदारों को मजबूती प्रदान करने की बात कही गई है। सीए रवीन्द्र कुमार अग्रवाल ने बजट में टीडीएस और टीसीएस से संबंधित प्रावधानों के बारे में बताया। सीए ...