नई दिल्ली, फरवरी 18 -- फॉक्सवैगन इंडिया कल यानी 19 फरवरी को टेरॉन R-लाइन लॉन्च करने वाली रही है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में 51,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी। टेरॉन R-लाइन को फॉक्सवैगन ग्रुप के छत्रपति संभाजीनगर प्लांट में असेंबल किया जाएगा। इसे फॉक्सवैगन की फ्लैगशिप 7-सीटर SUV के तौर पर, टिगुआन से ऊपर रखा जाएगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 50 लाख रुपए से शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी लॉन्च इवेंट में इसकी कीमतें और वैरिएंट का खुलासा करेगी। डीलरशिप पर बुकिंग जारी है। फॉक्सवैगन टेरॉन R-लाइन का डिजाइनडिजाइन की बात करें तो, टेरॉन R-लाइन मस्कुलर लुक, क्लीन बॉडी सर्फेसिंग और दोनों तरफ खास रोशनी वाली लाइट सिग्नेचर के साथ आती है। स्पोर्टी R-लाइन पैकेज यूनिक स्टाइलिंग एलिमेंट्स और बड़े 19-इंच कोवेंट्री एलॉय व्हील्स के जरिए ...