नई दिल्ली, जनवरी 3 -- बिहार में धरती के भगवान की लापरवाही से एक महिला की दर्द से कराहते हुए जान चली गई। मोतिहारी शहर के निजी नर्सिंग होम में गुरुवार को ऑपरेशन के दौरान महिला ऊषा देवी (25) की मौत हो गयी। ऑपरेशन से पूर्व एमआरआई जांच में महिला के पेट में कैंची (आर्टरी फोरसेप)होने की बात सामने आई थी। इसके बाद उसे ऑपरेशन के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। ऊषा देवी बनकटवा प्रखंड क्षेत्र के झाझरा निवासी मणिभूषण कुमार की पत्नी थी। मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ऊषा को प्रसव के लिए मोतिहारी की एक महिला डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया था। वहां ऑपरेशन से महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था। परिजनों का आरोप है कि उसी समय डॉक्टर की लापरवाही से मृतका के पेट में कैंची छूट गयी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.