नई दिल्ली, मार्च 31 -- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर किए गए चुटकुलों के सिलसिले में मुंबई पुलिस कुणाल कामरा के घर पहुंची। पूछताछ के लिए पेश न होने के बाद कॉमेडियन के खिलाफ अधिकारियों ने यह कदम उठाया। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कामरा ने कहा कि जिस जगह पर वे 10 साल से नहीं रहे हैं, वहां जाना समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, 'ऐसे पते पर जाना जहां मैं पिछले 10 वर्षों से नहीं रहा हूं, आपके समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी है।' एक अधिकारी ने बताया कि कामरा को आज खार पुलिस के समक्ष पेश होना था। यह दूसरी बार है, जब उन्हें तलब किया गया था। अधिकारी के मुताबिक, 'खार पुलिस की एक टीम माहिम में कामरा के घर गई, जहां उनका परिवार रहता है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह मामले के सिलसिले में पेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.