नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- New CJI Suryakant: जस्टिस सूर्यकांत ने आज (सोमवार, 24 नवंबर को) देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक सादे समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। जस्टिस कांत ने हिंदी में शपथ ली। उन्होंने जस्टिस बीआर गवई का स्थान लिया, जो कल (रविवार, 23 नवंबर को) अपने पद से रिटायर हो गए थे। मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले जस्टिस सूर्यकांत को 30 अक्टूबर को अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वह लगभग 15 महीने तक इस पद पर रहेंगे। 9 फरवरी 2027 को 65 वर्ष की उम्र होने पर जस्टिस कांत ये पद छोड़ देंगे। CJI बनते ही जस्टिस सूर्यकांत ने तीन जजों की पीठ की अध्यक्षता करते हुए केसों की लिस्टिंग के तौर-तरीकों पर सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस बात पर घोर ऐतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.