संवाददाता, फरवरी 7 -- शादी के मंडप में सात जन्मों तक साथ निभाने की जो कसम खाई जाती है, उसे भुलाकर जब पति या पत्नी एक-दूसरे को किसी खौफनाक वारदात का शिकार बना डालते हैं तो समाज सन्न रह जाता है। दुर्भाग्य से पिछले कुछ समय से ऐसी घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। ताजा मामला हापुड़ से सामने आया है जहां थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में दो फरवरी की रात को एक युवक ने अपनी पत्नी की सिर्फ इस वजह से हत्या कर दी कि वह कैंसर से पीड़ित थी और उसके इलाज पर पैसे खर्च हो रहे थे। इस वारदात में युवक के दोस्तों ने भी उसका साथ दिया। हत्या के बाद युवक एक शादी में गया, वहां तस्वीरें खिंचवाईं और फिर बिजनौर जाकर अपनी दुकान में सो गया। महिला की हत्या के पीछे बीमारी के अलावा घरेलू कलह को भी एक कारण बताया जा रहा है। 20 साल पहले जिस राहुल शर...