हापुड़, जनवरी 3 -- हापुड़। हापुड़ की फिजाओं में घुला जहरीला धुआं अब धीरे-धीरे छंटने लगा है। चार दिन से हापुड़ का एक्यूआई 220 से 240 के बीच चल रहा है, जबकि उससे पहले एक महीने लगातार रेड जोन में रहा। एक महीने तक आबोहवा में घुले जहर के कारण हापुड़ वालों को सांस लेना दुश्वार हो रहा था। अब शनिवार को हवाओं के झोंकों ने राहत दी और एक्यूआई पहली बार 139 पर आ गया। पांच दिन पहले हापुड़ का एक्यूआई 300 से नीचे सरक कर 220 से 240 के बीच घूम रहा था। शुक्रवार शाम 4 बजे जैसे ही एक्यूआई का मीटर 200 पर आकर रुका, प्रशासन ने राहत की सांस ली। आखिरकार शनिवार को एक्यूआई 139 पर आने से यह येलो जोन में आ गया। सेंट्रल एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की सब-कमेटी ने दिल्ली-एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की समीक्षा की है। दिल्ली में कल जो प्रदूषण का स्तर 380 रिकॉर्ड क...