सिमडेगा, अप्रैल 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। बिशप बिंसेंट बरवा ने कहा कि प्रभु येसु की तहर ही विनम्र बनकर जीवन में आगे बढ़े। येसु ख्रीस्त के येरूसेलेम में प्रवेश का यह समारोह है। खजूर रविवार येसु के महिमा मनित होने की शुरुआत है। हम सभी त्याग, तपस्या, ईमानदारी पूर्ण कार्य करें। यीशु के समान विनम्र दिन बनकर जीवन में आगे बढ़े। बिशप बरवा संत अन्ना महागिरजाघर में खजूर पर्व के मौके पर आयोजित मिस्सा पूजा समारोह में मुख्य अनुष्ठाता के रुप में लोगों को संदेश दे रहे थे। संत अन्ना महागिरजाघर में रविवार को खजूर पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। खजूर पर्व के मौके पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गिरजाघर परिसर में मसीही धर्मावलम्बियों से खचाखच भरा रहा। चर्च परिसर में पांव रखने की जगह नहीं थी। सम्पूर्ण धर्मविधि बिशप की अगुवाई में संपन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.