पटना, अप्रैल 17 -- शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यू-डायस पर आंकड़ों की जो प्रविष्टि की गई है उसका भौतिक सत्यापन किया जाएगा। विद्यालयों ने यू-डायस पोर्टल पर अलग-अलग प्रोफाइल में आकंड़ा दिया था। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ विद्यालयों ने या तो अधूरी जानकारी दी है या उनकी जानकारी में कुछ गलतियां हैं। शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव ने इसे लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। कहा है कि संबंधित विद्यालय द्वारा दिए गए इन आंकड़ो का भौतिक सत्यापन कराया जाए। उन्होंने सभी जिले के डीईओ को विद्यालय के प्राचार्य को आंकड़ों का भौतिक सत्यापन करने को कहा है। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया है कि अधूरी और त्रुटिपूर्ण जानकारी देने के कारण योजना निर्माण में बाधा होगी। साथ ही गलत जानकारी देने से राज्य की छवि धूमिल होगी। स्कूलों की ओर से शून्...