लखनऊ, मार्च 3 -- - पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण में सीतापुर अव्वल लखनऊ, विशेष संवाददाता टीकाकरण की डिजिटल मॉनीटरिंग के लिए बीते साल केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए यू-विन पोर्टल को एक साल हो गया है। इस एक साल में पोर्टल के माध्यम से 1.52 बच्चों का टीकाकरण हुआ। पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश में सीतापुर अव्वल जिला रहा। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण की प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए यू-विन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई थी। लखनऊ में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ था, जिसके बाद जिलों में स्वास्थ्य कर्मियों को इसके इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षण दिया गया था। इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। यू-विन के माध्यम से वैक्सीन सत्रों की योजना, लाभार्थियों का पंजीकरण और उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.