सिमडेगा, जुलाई 11 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को यू डायस प्रपत्र का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिले से आए नीरज वर्मा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यालय के सभी चीजों को खेल का मैदान, विद्यालय भवन, शिक्षकों की संख्या, और विभिन्न सामग्रियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराई गई। वही उन्होंने शिक्षक मॉड्यूल, छात्र मॉड्यूल के बारे में विस्तृत जानकारी सभी विद्यालय के प्रधानों को दी गई। वही बीपीओ ने भी अपने विचार रखे तथा बीआरपी सीआरपी ने भी सभी शिक्षकों को अन्य जानकारी दी गई। मौके पर बीआरपी सोनी देवी, रंजीत कुमार, बसंत सिंह, बी सिंह और सभी विद्यालय प्रधानों में तपेश्वर प्रसाद, सुरेश महतो, सुनील कुमार और अन्य लोग उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.