बोकारो, मार्च 20 -- जिले के सरकारी स्कूलों समेत निजी स्कूलों में यू डायस पोर्टल भरने का काम पूरा करने व बैंक खाता खोलने का काम पूरा करने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बुधवार को जिला परियोजना कार्यालय में बैठक की। जिसमें उन्होंने सरकारी स्कूल समेत निजी स्कूल के प्राचार्य को निर्धारित समय के अंदर यू डायस पोर्टल को भरने का काम पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त यू डायस पोर्टल भरने के दौरान जिले के सभी छात्र-छात्राओं का आपार आईडी बनाने का काम जल्द पूरा करने को कहा। मुख्यमंत्री विशेष छात्र योजना का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया। इसके साथ ही तीसरी कक्षा से पांचवी कक्षा तक व नौंवी से 12 वीं कक्षा के स्कूली छात्रों के बीच पोशाक वितरण करने का प्रतिवेदन व जिले के सभी सरकारी स्कूलों में कमेटी बनाकर इको क्लब का गठन करने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.