एटा, सितम्बर 7 -- एटा। यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्र, शिक्षक डाटा फीडिंग शत-प्रतिशत न होने पर बीएसए दिनेश कुमार ने 264 परिषदीय स्कूलों को नोटिस जारी किये है। नोटिस में स्कूल प्रधानाध्यापक, नोडल अधिकारियों चेतावनी दी है कि यदि 10 सितंबर तक शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग कार्य पूर्ण नहीं कराया गया तब उनकी एक वेतन वृद्धि रोक दी जाएगी। डाटा फीडिंग में ब्लॉक अलीगंज, सकीट की स्थिति अत्यंत खराब होने पर बीएसए ने नाराजगी जतायी है। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि जनपद के 1691 परिषदीय विद्यालयों को यू-डायस प्लस पोर्टल पर शिक्षक, छात्र डाटा फीडिंग 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिये गये। उसके बाद भी सर्वाधिक खराब स्थिति ब्लॉक अलीगंज और सकीट की है। ब्लॉक अलीगंज में 25.44 प्रतिशत और सकीट में 24.27 प्रतिशत डाटा फीडिंग कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। इसके अलावा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.