देहरादून, सितम्बर 27 -- सरकार ने स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में कथित नकल के आरोपों की जांच के लिए नैनीताल हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में नया एक एकल सदस्यीय जांच आयोग गठित किया है। दो दिन पहले नियुक्त किए गए न्यायमूर्ति बीएस वर्मा के स्वास्थ्य संबंधी कारणों से यह जिम्मेदारी लेने से असमर्थता जाहिर करने से सरकार ये यह फैसला किया। आयोग को अन्य अधिकारियों व विशेषज्ञों का सहयोग लेने की स्वतंत्रता होगी। आयोग का कार्यक्षेत्र पूरा राज्य रहेगा। आयोग विभिन्न स्रोतों से प्राप्त शिकायतों, सूचनाओं और तथ्यों का परीक्षण करेगा। इसके साथ ही आयोग, 24 सितंबर 2025 को गठित विशेष जांच दल -एसआईटी की रिपेार्ट का संज्ञान लेकर आवश्यकतानुसार उसे कानूनी मार्गनिर्देश भी देगा।सरकार ने अपेक्षा की है कि आयोग शीघ्रातिशीघ्र अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.