बागेश्वर, अप्रैल 29 -- जिले में यूसीसी पंजीकरण अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों, सब रजिस्ट्रार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य कर्मचारियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर इसी तरह का उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों से संवाद किया और बेहतर पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के लिए उनकी कार्य रणनीतियों के बारे में जानकारी ली। सम्मानित होने वालों में विकासखंड गरुड़ के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सब रजिस्ट्रार तनुज अवस्थी शामिल हैं, जिन्होंने 332 पंजीकरण किए। गरुड़ से ही हेमा जोशी ने 239 और नारायण सिंह ने 228 पंजीकरण पूरे किए। बागेश्वर विकासखंड से गौरव कुमार सिंह को 191 पंजीकरण के लिए सम्मानित किया गया। कपकोट विकासखंड के ग्राम पंचायत व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.