हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड में यूसीसी लागू किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया जहां समान नागरिक संहिता कानून लागू की गई है। सांसद भट्ट ने कहा कि आज का दिन देवभूमि उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में उत्तराखंड ने इतिहास रचा है। एक समान नागरिक संहिता कानून की गंगा देव भूमि से बहेगी। दूसरे राज्यों की सरकारें भी इससे प्रेरणा लेते हुए अपने राज्यों में भी इस कानून को सख्ती से लागू करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.