रुद्रपुर, मार्च 3 -- काशीपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा उत्तराखण्ड की प्रदेश अध्यक्ष एवं सक्रिय भाजपा महिला कार्यकर्ता प्रियंका अग्रवाल ने भू कानून और यूसीसी को जनभावनाओं के लिए प्रतिबद्धता बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे तमाम निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भाजपा सरकार द्वारा जनता से किए संकल्पों को ध्यान मे रखकर लिए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज जो इन मुद्दों पर विरोधी दल भ्रम फैला रहे हैं, वे जनभावनाओं का अपमान कर रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि राज्य निर्माण से पहले ही, भाजपा हमेशा सशक्त, समृद्ध और विकसित उत्तराखंड को ध्यान में रखते हुए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने लगातार जो ऐतिहासिक एवं साहसिक निर्णय लिए हैं हम गर्व से कह सकते हैं कि हम उत्तराखंड की धामी सरकार में विकसित उत्तराखंड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.