हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता भाकपा (माले) की नैनीताल जिला कमेटी ने रविवार को बुद्धपार्क में प्रदेश सरकार द्वारा लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर खुली चर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि यूसीसी असंवैधानिक, जनविरोधी, अल्पसंख्यक द्वेषी और महिला विरोधी है। इसलिए उत्तराखण्ड की जनता को इसका 'नागरिक बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान में व्यवस्था है कि समान नागरिक संहिता जब बनेगी तो पूरे देश के लिए होगी। लेकिन उत्तराखंड पर एक ऐसा कानून थोप दिया गया है, जो समाज के हर हिस्से के लिए परेशानी पैदा करेगा। भाकपा माले केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के चेयरमैन राजा बहुगुणा ने कहा कि, विवाह, तलाक, लिव इन के पंजीकरण के लिए जिस तरह की निजी जानकारी मांगी गई हैं वह न केवल लोगों के निजता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.