जमशेदपुर, फरवरी 6 -- जमशेदपुर। यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के 57वें कॉन्फ्रेंस यूसिकॉन में शहर के जाने-माने यूरोलॉजिस्ट डॉ. हरप्रीत सिंह को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। 1 से 4 फरवरी तक वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन पटना में आयोजित किया गया था। यूरोलिथियासिस के सचिव डॉ. हरप्रीत को इसमें प्रथम पुरस्कार मिला, जिसे यूरोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया के सभी अनुभागों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। डॉ. हरप्रीत ने किडनी के पत्थर पर एक किताब भी लिखी है, जिसका नाम द आर्ट आफ सुपाइन पीसीएनएल/ईसीआईआरएस है। सम्मेलन में इसका विमोचन भी किया गया। डॉ. हरप्रीत सिंह को पुरस्कार मिलने के बाद सोमवार को शहर के चिकित्सकों ने उन्हें बधाई दी। डॉ. हरप्रीत ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिलना बड़ी उपलब्धि है। यह न सिर्फ शहर बल्कि झारखंड के लिए गर्व की बात है। किताब गु...