देवरिया, जनवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के राघव नगर मोहल्ले के रहने वाले एक डाक्टर को यूरोप टूर कराने के नाम पर 4 लाख रुपये डकार लिया गया है। इस मामले में डाक्टर की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शहर के राघव नगर के स्थित एक डेंटल अस्पताल के चिकित्सक डा.आरपी शाही से प्रत्यूष पांडेय नामक एक व्यक्ति ने फोन किया। फोन कर बताया कि वह बहुत कम रेट पर यूरोप टूर कराता है। वह उसकी बातों के झांसे में आ गए और तीन लोगों का उन्होंने 6 लाख 61 हजार रुपये जाम कर दिए। लेकिन वह न तो उनको यूरोप टूर कराया और न ही रुपया ही दे रहा। दबाव बनाने पर लगभग दो लाख 61 हजार रुपये वापस कर दिया है, जबकि लगभग चार लाख रुपये आज भी वापस नहीं किया है। इस मामले में उन्होंने कोतवाली पुलिस से शिकायत क...