नई दिल्ली, जनवरी 25 -- यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का रविवार को भारत आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने दोनों नेताओं का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। भारत पहुंचने पर कोस्टा ने खुशी जताई। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 16वें ईयू-भारत शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। 27 जनवरी को होने वाले 16वें ईयू-भारत शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत करेगा, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। यूरोपीय परिषद के एक बयान के अनुसार दिल्ली में होने वाले इस शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ की ओर से यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा ...