आगरा, नवम्बर 12 -- यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक (ईआईबी) के प्रतिनिधिमंडल की बुधवार को प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव एसपी गोयल से मुलाकात के बाद तीन दिवसीय दौरा संपन्न हो गया है। ईआईबी टीम ने 10 नवंबर को आगरा और 11 नवंबर को कानपुर मेट्रो परियोजना का दौरा किया था। उसने मेट्रो परियोजनाओं के निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। टीम ने आगरा व कानपुर में निर्माण कार्य की वर्तमान गति पर संतोष व्यक्त किया। इसने यूपीएमआरसी द्वारा अपनाए गए अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों की भी सराहना की। ईआईबी ने लखनऊ में 23 किमी लंबे उत्तर -दक्षिण कॉरिडोर पर चालू मेट्रो सेवाओं और कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के मोती झील से कानपुर सेंट्रल तक नए खोले गए 5 अतिरिक्त स्टेशनों पर भी चर्चा की। साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में आगरा मेट्रो द्वारा शुरू किए गए जागरूकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.