पूर्णिया, सितम्बर 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुलाबबाग स्थित यूरोकिड्स स्कूल में नवरात्रि और दशहरे का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया में भाग लिया। रामायण पर आधारित कठपुतली शो ने बच्चों को धार्मिक और नैतिक शिक्षा दी। इसके साथ ही रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रावण के दस सिरों को स्वार्थ, लालच, क्रोध, अहंकार, जलन जैसी बुराइयों का प्रतीक बताया गया। स्कूल की डायरेक्टर कनिका ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में संस्कार और संस्कृति के प्रति प्रेम जगाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.