बलरामपुर, अगस्त 11 -- प्रदर्शन महराजगंज तराई, संवाददाता। तराई क्षेत्र के सहकारी समिति पर यूरिया खाद की किल्लत ने किसानों को एक बार फिर परेशान कर दिया है। समिति पर यूरिया की उपलब्धता होने के बावजूद किसानों को वितरण नहीं किया जा रहा है। लगातार चार दिन से किसान बारिश के मौसम में लाइन में लगकर भीगते रहते हैं लेकिन अधिकारी पर बेलगाम बने हुए हैं। खाद न मिलने से किसानों ने कौवापुर में जमकर प्रदर्शन किया। वहीं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने किसानों को समस्याओं को देखते हुए संबंधित विभाग व जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता की। ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह विक्की ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि किसान देश के अन्नदाता है। अगर उन्हें समय से उर्वरक नहीं मिला तो उनकी फसल चौपट हो जाएगी। उर्वरक न मिलने से किसानों ने सहकारी समिति कौवापुर में जमकर प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.