जहानाबाद, फरवरी 9 -- खुदरा एवं थोक विक्रेताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न घोसी, निज़ संवाददाता जहानाबाद शहर में सोमवार को जहानाबाद एवं अरवल जिले के थोक विक्रेता एवं खुदरा विक्रेताओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस मौके पर इंडोरामा कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने विक्रेताओं को ऑर्गेनिक खाद पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि यूरिया डाल कर किसान अपने खेतों की मिट्टी को खराब कर चुके हैं। इसे स्वस्थ करने को लेकर कार्बनिक उर्वरक का उपयोग जरूरी है। आने वाला समय में ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का ही उपयोग करना होगा। जिससे आप मिट्टी के सेहत के साथ-साथ लोगों की भी सेहत को सुधार सकते हैं। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में खुदरा उर्वरक विक्रेता एवं थोक विक्रेता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.