जहानाबाद, फरवरी 13 -- बाजार में चार सौ रुपये बोरा मिल रहा यूरिया कई दिनों के बाद गोदाम में यूरिया आने की सूचना पर काफी संख्या में पहुंचे थे किसान मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित बिस्कोमान गोदाम परिसर में यूरिया खाद के लिए किसानों की भीड़ उमड पड़ी। गोदाम खुलने के समय से पहले ही किसान लोग पहुंचने लगे थे। गोदाम के काउंटर के पास किसानों की लंबी कतार लग गई। बहुत से किसान दूसरे प्रखंड से भी पहुंचे थे। किसानों को आधार कार्ड के अनुसार यूरिया का वितरण किया गया। एक आधार कार्ड पर दो बोरा यूरिया दिया गया। प्रखंड में पिछले कई दिनों से यूरिया की किल्लत बनी हुई है। जैसे ही किसानों को सूचना मिली कि बिस्कोमान गोदाम में यूरिया आ गया है। किसान लोग पहुंचने लगे थे। गोदाम में दो दिन पहले यूरिया की खेप पहुंची थी। इसलिए किसान लोग दो दिनों से गोदाम का चक्कर...