लखीमपुरखीरी, अगस्त 7 -- यूरिया खाद न मिलने से परेशान किसानों ने बुधवार की सुबह लखीमपुर-निघासन मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंडा फटकार कर किसानों को किनारे कर जाम खुलवाया। जिले में यूरिया खाद न मिलने से किसान काफी परेशान नजर आ रहा है। महेवागंज में करीब एक सप्ताह से खाद न होने के चलते किसान समितियों के चक्कर काट रहे हैं। बुधवार की सुबह इफको केंद्र पर यूरिया होने की सूचना पाकर हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। एक सप्ताह पहले बांटे गए टोकन वालों को पुलिस ने लाइन में लगवा दिया। आने वाले किसानों को पुलिस टोकन बांट रही थी। तभी कुछ किसान पुलिस पर टोकन में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए। लखीमपुर-निघासन मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम होते देख पुलिस के हाथपांव फूल गए। पुलिस ने पहले डंडा फटकारते हुये लोगों को हटाने का प्रयास किया, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.