बिहारशरीफ, सितम्बर 19 -- यूरिया की किल्लत से किसान परेशान, कैसे होगी अच्छी पैदावार एक सप्ताह से पावापुरी में नहीं मिल रहा यूरिया पावापुरी, निज संवाददाता। पावा, पुरी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में एक सप्ताह से यूरिया खाद की किल्लत बनी हुई है। समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान काफी परेशान हैं। धान और सब्जी की फसलों में खाद डालने का समय चल रहा है। लेकिन, पर्याप्त यूरिया नहीं मिलने से किसान असमंजस में हैं। स्थानीय किसान अरविंद यादव , अशोक कुमार, विकास प्रसाद, गुप्तेशवर सिंह, प्रमोद उपाध्याय व अन्य किसानों का कहना है कि कई बार खाद दुकानों का चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें यूरिया नहीं मिल पा रहा है। कुछ किसान मजबूरी में बाहर से महंगी दाम पर यूरिया खरीदने को विवश हैं। धान की फसल के लिए इस समय यूरिया जरूरी है, लेकिन दुकानों पर नहीं मिल रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.