बहराइच, अगस्त 19 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। यूरिया संकट से बेहाल किसानों का गुस्सा मंगलवार को भड़क गया। किसानों की भीड़ ने समितियों और प्राइवेट दुकानों पर हंगामा किया। किसानों को संभालने में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पसीने छूट गए। मिहींपुरवा में किसान सड़क जाम करके बैठ गए। रास्ता रोक कर दिया। आवागमन ठप हो गया। नायब तहसीलदार और मोतीपुर पुलिस ने स्थिति संभाली। सुजौली में प्राइवेट दुकान पर अधिक कीमत लेने पर जबरदसत हंगामा हो गया। पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस बीच दुकानदार दुकान से भाग खड़ा हुआ। विशेश्वरगंज में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार को किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड मिहींपुरवा (बी पैक्स) में सुबह छह बजे से किसानों की भीड़ जुटने लगी। लगभग दो हजार किसान समिति पर आ गए। समिति पर महज 600 बोरी खाद थी। इससे वितरण में कठिनाई होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.