रांची, सितम्बर 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यभर में यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ झारखंड किसान महासभा राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी में है। महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष राजू कुमार महतो ने कहा कि आज झारखंड के किसान कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं। खेतों में पसीना बहाने वाले किसानों को यूरिया की कालाबाजारी के साथ-साथ धान की खरीद में धांधली का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की योजनाएं कागजों पर सीमित हैं और बिचौलियों का जाल किसानों का शोषण कर रहा है। किसानों की इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए झारखंड किसान महासभा ने तय किया है कि यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ राज्यव्यापी आवाज उठाई जाएगी। पूरे राज्य में किसान बचाओ यात्रा निकाली जाएगी, ताकि किसानों की आवाज एकजुट होकर सरकार तक पहुंच सके। इसके साथ ही धान का समर्थन मूल्य 24 घंटे के अंदर भुगतान ...