अहमदाबाद, फरवरी 7 -- गुजरात के साबरकांठा जिले में दूध में मिलावट का बड़ा खुलासा हुआ है। पिछले पांच सालों से सैकड़ों गांवों में लोगों को डिटर्जेंट, यूरिया और दूसरे खतरनाक रसायनों से तैयार किया गया नकली दूध और छाछ पिलाई जा रही थी। शुक्रवार को साबरकांठा लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने प्रांतिज तालुका के सलाल गांव के पास स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारकर इस गोरखधंधे का पर्दाफाश किया और एक नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया।क्या-क्या मिलाकर बनाते थे नकली दूध पुलिस के मुताबिक, श्री सत्य डेयरी प्रोडक्ट्स नाम की इस यूनिट में असली दूध में पानी, मिल्क पाउडर, कॉस्टिक सोडा, रिफाइंड पामोलीन ऑयल, सोयाबीन ऑयल, डिटर्जेंट पाउडर और यूरिया खाद मिलाकर नकली दूध तैयार किया जाता था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी 300 लीटर असली दूध में मिलावट कर रोजाना 1700...