हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। एक पखवारे बाद सहकारी समितियों में यूरिया खाद आते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। केंद्र प्रभारी को वितरण के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। भीड़ अधिक होने के कारण धक्का-मुक्की के दौरान एक वृद्ध किसान भोला प्रसाद जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। मंगलवार को कस्बे के क्रय विक्रय सहकारी समिति एवं पीसीएफ किसान सेवा केंद्र में वितरण के लिए एक पखवारे बाद यूरिया खाद उपलब्ध हुई। यूरिया आने की भनक लगते ही दोनों जगहों पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों के हंगामा करने पर क्रय विक्रय सहकारी समिति के सचिव शुभम त्रिपाठी ने पुलिस को बुलाया पुलिस ने खड़े होकर टोकन वितरित कराएं। एक टोकन में चार बोरी यूरिया किसानों को बांटी गई। सचिव ने बताया कि यूरिया की कोई दिक्कत नहीं है पर्याप्त मात्रा में आ रही है। किसान वितरण में अव्यवस्थ...