लखनऊ, जनवरी 6 -- यूपी की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। कुल 15.44 करोड़ मतदाता थे और अब 12.55 करोड़ मतदाता रह गए हैं। वहीं वोटर लिस्ट में शामिल 12.55 करोड़ मतदाताओं में से 91.75 प्रतिशत की मैपिंग कर ली गई है। जिन करीब 8.25 प्रतिशत लोगों के नाम मैपिंग में नहीं मिले हैं, उन 1.04 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे जाएंगे। मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां 6 फरवरी तक की जा सकेंगी। सबसे ज्यादा 12 लाख मतदाताओं के नाम लखनऊ में कटे हैं। महोबा में सबसे कम 85354 वोटरों के नाम ही कटेंगे।जिन वोटरों के नाम काटे गए उनकी कुल संख्या - 2.89 करोड़श्रेणीवार नाम कटने वाले मतदाताओं की संख्या 1. स्थाई स्थानांतरित व अनुपस्थित मतदाता -2.17 करोड़ 2. मृतक वोटर - 46.23 लाख 3. एक से अधिक स्थान...