नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- यूपी में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) की तिथियों में बदलाव किया गया है। चुनाव आयोग के संशोधित कार्यक्रम के बाद अब बुधवार को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची छह जनवरी को जारी की जाएगी। चुनाव आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है । दावे और आपत्तियों की भी डेट बढ़ी है। अभी 27 अक्तूबर तक की मतदाता सूची में कुल 15.44 करोड़ मतदाता थे। एसआईआर में 2.89 करोड़ मतदाता के नाम कट जाने के बाद अब 12.55 करोड़ मतदाताओं की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषित तिथियों में संशोधन किया गया है। इसके तहत नई समय-सारिणी जारी कर दी गई...