विशेष संवाददाता, दिसम्बर 11 -- उत्तर प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश का इंतजार अब खत्म होने वाला है। प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के गुरुवार शाम तक लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच कहा जा रहा है कि 12 दिसम्बर यानी कल ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है। माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा उत्तर प्रदेश में ओबीसी चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में है। पार्टी में इसे विपक्ष के पीडीए फॉर्मूले की काट के तौर पर भी देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और धर्मपाल सिंह के नाम लिया जा रहा है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, पूर्व केंद्रीय ...