लखनऊ, जून 11 -- यूपी-112 पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात सिपाही ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक छात्रा को मकान की दूसरी मंजिल से फेंक दिया। आरोप है कि सिपाही ने पत्नी के साथ मिल कर छात्रा के माता-पिता से भी मारपीट की। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। छात्रा को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सरे में छात्रा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है। छात्रा की मां ने बीबीडी कोतवाली में सिपाही, उसकी पत्नी और साले के खिलाफ जानलेवा हमला, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, सिपाही की पत्नी ने भी छात्रा और उसके परिवार के खिलाफ तहरीर दी है। लालपुर निवासी मजदूर किराए के मकान में पत्नी और बेटी के साथ रहता है। उसी मकान के एक हिस्से में यूपी 112 में तैनात सिपाही मुकेश यादव और उसकी पत्नी भी रहते हैं। पिता के मुताबिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.